Dezprint creative agency

Dezprint creative agency

LightBlog
LightBlog

Tuesday 29 August 2017


हमें तो चुनौतियों को चुनने और उन्हे चुनौती देने की आदत पीएम मोदी

उदयपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर के खेलगांव पहुंचे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्हे चुनौतियों को चुनने और चुनौतियों को चुनौती देने की आदत है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि देश में बुराइयां इतनी बढ़ गई हैं कि कोई ढीला ढाला आदमी होता तो डर जाता। सीएम वसुंधरा राजे और राज्यपाल कल्याण सिंह डबोक एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्र मंत्री नितिन गडकरी भी पीएम मोदी के साथ हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने खेलगांव पहुंचे। यहां सीएम वसुंधरा ने पीएम मोदी को शॉल भेंट की। वहीं गुलाब चंद कटारिया ने पीएम को मेवाड़ी पगड़ी पहनाई। पढ़े क्या बोले पीएम मोदी...
- पीएम मोदी ने राजस्थान में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ये महाराणा प्रताप और मीरा की भूमी है।
- इसके साथ उन्होंने कहा कि आप इतनी बड़ी संख्या में आशिर्वाद देने आए इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।
- बाढ़ पर पीएम मोदी बोले की राजस्थान में कई जगह ये संकट आया। राज्य सरकार ने अपना एक प्रतिवेदन भारत सरकार को भेजा है।
राजस्थान के लोगों को विश्वास दिलाता हूं की इस संकट की स्थिती में भारत सरकार आपके साथ खड़ी रहेगी। इस संकट से बाहर निकलकर के हम सब आगे बढ़े। इसके लिए मिलजुल कर प्रयास करेंगे।
हमें चुनौतियों को चुनौती देने की आदत है
- चुनाव के वक्त वादे करना। अखबारों में हैडलाइन बनना। ये सारे खेल देश भलीभांती देखता आया है। सालों से यही चला है। हमारे सामने ये सबसे बड़ी चुनौती यही है। इन बुराइयों को खत्म करने में इनती ताकत लगती है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे हालात छोड़ कर गए हैं कि बुराइयां इतनी बढ़ गई हैं। अगर कोई ढीला ढाला आदमी होता तो डर जाता, लेकिन हमे चुनोतियों को चुनने की भी आदत , चुनोतियों को चुनौती देने की भी आदत है और उनसे लड़ने की भी आदत है।
- हमें समय सीमा में काम करना है। हमें व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाना होगा।
- राजस्थान की कायापटल होकर रहेगी। हमने जो वादे किए उन्हें पूरा करके रहेंगे।
- हमें व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाना होगा।
- जिसके लिए 9 हजार करोड़ की लागत से बनेंगी सड़के। जो किसानों को सीधा फायदा पहुंचएंगी।
5600 करोड़ का प्रोजेक्ट तीन साल में पूरा कर दिया
- पीएम मोदी ने चंबल के ब्रिज का जिक्र करते हुए कहा कि 2006 से 2017। 11 साल और बजट कितना 300 करोड़ से भी कम। सरकार सरकार में फर्क क्या होता है, काम करने वाली सरकार किसको कहते हैं। ये समझने के लिए काफी है कि एक छोटा सा ब्रिज साल या डेढ़ साल में बन जाए। 11 साल बीत गए।
- ''आज 5600 करोड़ का वो प्रोजेक्ट हमने तीन साल में पूरा कर दिया। काम करने की लगन होनी चाहिए। हम उस संस्कृति को लाए हैं कि जिस कार्य की शुरुआत हम करेंगे, तो उसे खत्म भी हम ही करेंगे।"
टूरिज्म पर भी बोले
- "राजस्थान की रोड तो पैसे उगलने की ताकत रखती हैं। क्योंकि राजस्थान में दूरियां बहुत हैं। यहां टूरिज्म बहुत है। दुनिया के टूरिस्ट पुष्कर आना चाहते हैं। वो जोधपुर आना चाहते हैं। यही जैसलमेर के बारे में है। अनगिनत स्थान हैं और इसकी ताकत भी यही है।"
- ''राजस्थान में टूरिज्म बड़ी ताकत है। पर्यटक आता है तो अपनी जेब खाली कर दुसरों की भरकर जाता है। इनके आने से फूल वाले से लेकर चाय वाले तक सब कमाएंगे।''
- ''राजस्थान के कोने-कोने में पर्यटक को आकर्षित करने का काम किया जाएगा।''
शहर और गांव का फर्क खत्म होगा
- ऑप्टिकल फाइबर तकनीक से बदलेंगे शिक्षा की तस्वीर। इससे शहर और गांव का फर्क खत्म होगा।
- उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को हुआ फायदा। इससे लाखों महिलाओं को मदद मिली। इस योजना ने गरीबी की तस्वीर बदली।
- राजस्थान के अफसर जीएसटी को लेकर अभियान चलाएं। छोटे व्यापारियों को लाभ दिलाने की हो कोशिश।
वसुंधरा राजे- पीएम मोदी के साहस और नीतियों की वजह से देश आगे बढ़ रहा है।
- सीएम वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी के साथ सभी मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी के साहस और नीतियों की वजह से देश आगे बढ़ रहा है।
- हमने शिक्षा के विकास को हाथ में लिया। 9800 ग्राम पंचायत 1 से 12 के स्कूल बनाने का संकल्प लिया। जिसमें अब तक 8000 ग्राम पंचायत में 1 से 12 स्कूल बन चुके हैं।
- इसके साथ सरकारी स्कूल का प्रदर्शन भी अच्छा हुआ है।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाते हुए राजश्री योजना।
- नारी शक्ति को हमने मुखिया बना कर भामाशाह योजना शुरू की। जिससे पैसे सीधी अकाउंट में पहुंचाया जा रहा है।
- 25 हजार राशन की दुकान पोश की मशीनों के जरिए जुड़ चुकी हैं। जिससे चोरी रुकी है।
- भामाशाह स्वास्थ भीमा योजना के तहर 3 लाख तक सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा सकता है।
- 600 से ज्यादा स्टॉर्टअप राजस्थान में शुरू किए गए। इसके साथ स्किल इंडिया और डेवलप इंडिया का सपना पूरा करने का काम जारी है।
- साथ ही जल स्वाबलंबन के जरिए जल संरक्षण किया जा रहा है। मार्च 2018 तक पूरा राजस्थान odf करने की तैयारी है।
पीएम मोदी ने ये सौगातें दी
- एनएचआई : कोटा - चंबल नदी पर बना 6 लेन हैंगिंग ब्रिज : लागत 278 कराेड़, उदयपुर - गाैमती से उदयपुर 4 लेन रोड : लागत 1129 करोड़, राजसमंद - भीलवाड़ा से राजसमंद 4 लेन रोड : लागत 1360 करोड़, टू लेन रोड भीम - पारसोली 89 करोड़ पारसोली - गुलाबपुरा 98 करोड़, लांबिया - रायपुर 192 करोड़ लाडनूं-डेगाना-मेड़ता 301 करोड़, बागुंडी से बाड़मेर 200 करोड़, फतहपुर से सालासर होकर हरियाणा 672 करोड़, जाेधपुर से पोकरण 365 करोड़, जोधपुर से पचपदरा 244 करोड़, नागौर से नेतरा 301 करोड़, एनएचआई के अन्य कार्य 381 करोड़
- किशनगढ़़ से उदयपुर होकर अहमदाबाद 6 लेन, किशनगढ-गुलाबपुरा 1184 करोड़, गुलाबपुरा - चित्तौड़ 1378 करोड़, चित्तौड़ - देबारी 1223 करोड़, देबारी - काया बायपास 850 करोड़, काया -श्यामला जी 1616 करोड़, जयपुर रिंग रोड - 1668 करोड़, उदयपुर शहर एलिवेटेड रोड - 400 कराेड़, बीकानेर शहर एलिवेटेड रोड - 400 करोड़, बालोतरा - सांडेराव पैकेज -1 - 178 करोड़, बालोतरा - सांडेराव पैकेज -2 - 164 करोड़
स्क्रीन से ऑनलाइन संवाद
बारह जिलों के लोग स्क्रीन से उदयपुर से प्रसारित कार्यक्रम देखेंगे। मोदी चाहेंगे तो उनसे ऑनलाइन संवाद कर सकेंगे।

 

No comments:

Post a Comment

Adbox